Homeप्रमुख खबरे,खास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
मुख्यमंत्री 23 को अल्प प्रवास पर ग्वालियर आएँगे

ग्वालियर । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 23 नवम्बर को अल्प प्रवास पर ग्वालियर आएँगे । चौहान इस दिन प्रात:काल लगभग 10:20 बजे वायुमार्ग से राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पहुँचेगें ।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री चौहान विमानतल से रवाना होकर ग्वालियर व्यापार मेला प्रागंण स्थित फेसिलिटेशन सेंटर पहुँचकर वैवाहिक कार्यकम में सम्मिलित होंगे । इसके बाद लगभग प्रात: 11 बजे रंगमहल गार्डन पहुँचकर वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होगें । चौहान यहाँ से विमानतल पहुँचेगे और प्रात: लगभग 11.40 बजे विमान द्वारा उमरिया के लिए प्रस्थान करेगें ।

Share This News :