Homeखास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
शिवराज के मंत्री की सफाई, मैंने नाथूराम गोडसे को कभी नहीं कहा महापुरुष

मध्यप्रदेश के मंत्री लाल सिंह आर्य ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि 'मैंने कभी ऐसा वक्तव्य नहीं दिया है'। उन्होंने कथित तौर पर नाथू राम गोडसे को महापुरुष बताया था। जिसको लेकर काफी बवाल भी हुआ था। वह एएनआई से बातचीत कर रहे थे।

बता दें कि ग्वालियर में हिंदू महासभा के कार्यालय में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की मूर्ति स्थापित की गई थी। जिसको लेकर खूब बवाल हुआ। इसी बीच बीजेपी के मंत्री लाल सिंह आर्या ने कथित तौर पर यह बयान दिया था। जिससे अब वे इनकार कर रहे हैं।

इसी बीच ग्वालियर में हिंदू महासभा के कार्यालय में स्थापित की गई महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की मूर्ति को प्रशासन ने हटा दिया है। महासभा को पहले एडीएम ने नोटिस दिया था। मंगलवार को कार्रवाई के लिए कलेक्टर ने एक घंटे की मोहलत दी, जिसके बाद दफ्तर के दरवाजे पर लगे ताले को तोड़कर प्रशासन ने वहां से मूर्ति हटा दी गई।

Share This News :