Home > अपना शहर ,
आधे-अधूरे जवाब फीड करने वाले अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई – कलेक्टर अंतरविभागीय समन्वय बैठक में दिए निर्देश

सीएम हैल्पलाईन की शिकायतों के निराकरण में ऑनलाईन आधे-अधूरे जवाब कदापि फीड न करें। ऐसा करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। यह निर्देश कलेक्टर डॉ. गोयल ने अंतरविभागीय समन्वय बैठक में दिए।

      सोमवार को यहाँ कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित हुई बैठक में कलेक्टर ने सीएम हैल्पलाईन, जाति प्रमाण-पत्र, आधार पंजीयन सहित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने आधार पंजीयन के काम में और तेजी लाने पर जोर दिया।

      कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि बजट का सदुपयोग सुनिश्चित करें। बजट राशि प्रावधानों के अनुसार खर्च की जाए। उन्होंने कहा जिस विभाग में निर्धारित मापदण्ड के अनुसार बजट राशि खर्च नहीं की जायेगी, उनके जिला स्तरीय अधिकारी के खिलाफ विभागीय प्रमुख सचिव को कार्रवाई के लिये लिखा जायेगा।

      बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नीरज कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय व श्री शिवराज वर्मा तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं एसडीएम मौजूद थे।

Share This News :