Homeखास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वर-वधुओं को दिया आशीर्वाद

ग्वालियर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को अल्प प्रवास पर ग्वालियर पहुँचे। इस दौरान वे विभिन्न वैवाहिक समारोह में शामिल हुए और वर-वधुओं को आशीर्वाद देकर उनके सुखद दांपत्य जीवन के लिए कामना की। उच्च शिक्षा एवं  à¤²à¥‹à¤•सेवा प्रबंधन मंत्री जयभान सिंह पवैया तथा राज्यसभा सांसद प्रभात झा भोपाल से विमान द्वारा मुख्यमंत्री के साथ आए थे।
विमानतल से मुख्यमंत्री चौहान यहाँ मेला परिसर स्थित फेसिलिटेशन सेंटर पहुंचे और यहां पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉक्टर दीपक सिंह की सुपुत्री एवं मुरैना भाजपा के जिला अध्यक्ष  à¤…नूप सिंह भदोरिया की भतीजी मेघा के विवाह समारोह में सम्मिलित हुए । इस अवसर पर उन्होंने वर वधु को आशीर्वाद प्रदान कर  à¤¸à¥à¤–द दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने इसके बाद रंगमहल गार्डन पहुँचकर नेहरू युवा केन्द्र के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री  à¤µà¥€ डी शर्मा की भतीजी डॉ बबीता के वैवाहिक समारोह में शामिल होकर वर-वधु को आशीर्वाद दिया एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं।

Share This News :