Home > अपना शहर ,
बच्चे पहुंचायें स्वच्छता का संदेश घर घर

ग्वालियर । स्वच्छता का संदेश बच्चे घर घर तक पहुंचाएं तथा देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उक्ताशय के विचार पार्षद जगदीश पटेल ने गुरुवार को शासकीय पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हजीरा में स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के तहत चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता जागरुकता अभियान के तहत आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों के समक्ष व्यक्त किए।
शासकीय पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हजीरा में आयोजित विशेष स्वच्छता जागरुकता अभियान कार्यक्रम में 4 स्कूलों माधव मैमोरियल पब्लिक स्कूल, आरसीएस पब्लिक स्कूल, एमपीएस पब्लिक स्कूल एवं पटेल विद्यालय के बच्चे शामिल रहे। इस अवसर पर पार्षद जय सिंह सोलंकी, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर गिरीश कुमार शर्मा, पवन दीक्षित, स्कूल संचालक एवं स्कूल प्राचार्य, क्लस्टर अधिकारी सुरेन्द्र जैन, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी गौरव सेन, क्षेत्राधिकारी मुरारी लाल सहित लगभग 950 छात्र छात्राएं एवं अन्य शिक्षक शिक्षकाएं उपस्थित रहे। स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर गिरीश कुमार शर्मा ने कहा कि सभी बच्चों से कहा कि स्वच्छता हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है तथा हम सबको स्वच्छता के प्रति सतर्क एवं जागरुक रहना चाहिए। जिससे हम बीमारियों के साथ ही गंदगी से भी छुटकारा पाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी को स्वच्छता को अपनी आदत में डालने की जरूरत है। सभी छात्र माह में एक दिन अपने विद्यालय की स्वच्छता के लिये भी स्वप्रेरणा से कार्य करें। 
 
बच्चों ने रैली निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश
शासकीय पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हजीरा में स्वच्छता जागरुकता अभियान के दौरान स्कूल के बच्चों द्वारा रैली निकाली गई रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर स्कूल से हजीरा चैराहा, तानसेन मकबरा चैराहा, गोसपुरा में अंदर गलियों में होते हुए रैली विद्यालय तक पंहुची। रैली के दौरान सभी बच्चों ने दुकानदारों व काॅलोनियों के नागरिकों व महिलाओं से पाॅलीथिन का उपयोग न करने, स्वच्छता के प्रति जागरुक रहने एवं दो-दो डस्टबीन रखने की अपील की तथा कचरा रोड पर न डालने का आग्रह किया। 
 
बच्चों ने बताया स्वच्छता का महत्व
शासकीय पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हजीरा में स्वच्छता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता को भाषण प्रतियोगता का आयोजन किया गया। जिसमें अनेक बच्चों द्वारा सहभागिता की गई। कार्यक्रम के दौरान छात्रा काजल ने बताया कि उसने बच्चों का समूह बनाकर अपनी लाइन के अनेक घरों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया है जिसमें अनेक घरों में तो दो-दो डस्टबीन रख लिए गए हैं। इस अवसर पर ब्रांड एम्बेस्डर गिरीश कुमार शर्मा ने सभी बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

Share This News :