Home > अपना शहर ,
सात दिसीय सुपोषण सैंडविच प्रशिक्षण का अयोजन

बाल विकास परियोजना शहरी 02 अंतर्गत सात दिवसीय  सुपोषण सैंडविच प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें परियोजना से 03 चिन्हित आंगनबाड़ी जिसमें रेशममील-04, आरामील-2 एवं एमआईटीएस बगिया शामिल है, से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं प्रति केन्द्र दो-दो पोषण मित्र शामिल हुए।

      प्रशिक्षण का आयोजन परियोजना अधिकारी व सेक्टर पर्यवेक्षक के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। वर्तमान में 4 दिवस इस प्रशिक्षार्थी क्षेत्र में अति कम वजन बच्चों के घरों का चिन्हांकन, नक्शा तैयार करना, संकेत बनाना, नारे लेखन, स्नेह शिविर में बच्चों एवं माताओं का अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति हेतु प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। प्रशिक्षार्थी उक्तानुसार तैयारियों के साथ पुन: 27 अक्टूबर 2016 को प्रशिक्षण में उपस्थित होंगे, जिसमें उन्हें आने वाली कठिनाईयों एवं पूर्व तैयारियों के बारे में विस्तार से प्रशिक्षित किया जायेगा।

Share This News :