Home > अपना शहर ,
गहोई रॉयल क्लब का बेटी विवाह महायज्ञ संपन्न

ग्वालियर।  à¤¶à¤¾à¤¦à¤¿à¤¯à¥‹à¤‚ में होने वाली फिजूलखर्ची को रोकने एवं सामाजिक एकता को बनाये रखने के लिये गहोई रॉयल क्लब द्वारा जो बेटी विवाह महायज्ञ करवाया गया वो निश्चय ही सराहनीय पहल है। ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से समाज को एक नई दिशा मिलती है। यह बात अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश नारायण सांवला ने बेटी विवाह महायज्ञ के अवसर पर कही। राष्ट्रीय अध्यक्ष  à¤¸à¤¾à¤‚वला कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व न्यायाधीश  à¤¸à¥à¤‚दरलाल नौगरैया ने की।
गहोई रॉयल क्लब के इस आयोजन में आठ जोड़ों की शादियां करवाईं गईं। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं राष्ट्रकवि  à¤®à¥ˆà¤¥à¤¿à¤²à¥€à¤¶à¤°à¤£ गुप्त के चित्र पर माल्र्यापण कर की गई। इसके बाद सभी दूल्हों की बारात दरवाजे पर आई जहां पर क्लब के सदस्यों ने परिवार सहित दूल्हों का तिलक कर द्वाराचार की रस्म पूरी की और बारातियों का स्वागत किया। इसके बाद मंच पर वरमाला का कार्यक्रम रखा गया। वरमाला के बाद सभी जोड़ों को प्रमाणपत्र भी दिये गये। इसके बाद अन्य वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न हुए। 
गहोई रॉयल क्लब के इस बेटी विवाह महायज्ञ में जिन जोड़ों की शादी संपन्न कराई गई उन सभी को क्लब की तरफ से उपहार स्वरूप कई तरह के आईटम दिये गये। पूरे कार्यक्रम के दौरान गहोई समाज ग्रेटर ग्वालियर, नवयुवक मंडल और समाज की स्थानीय पंचायतों के कार्यकर्ताओं ने आयोजन की व्यवस्थाओं को बखूबी संभाला। 
कार्यक्रम में नवयुगलों को आशीर्वाद देने के लिये भाजपा के संभाग संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरूआ, भाजपा जिलाध्यक्ष  à¤¦à¥‡à¤µà¥‡à¤¶ शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री कमल माखीजानी युवा भाजपा नेता देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर रामू भैया, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री सतीश महतेले, वरिष्ठ संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभूदयाल डेंगरे, गहोई समाज ग्रेटर ग्वालियर के अध्यक्ष रमेशबाबू गंधी, वरिष्ठ संघ ग्रेटर ग्वालियर के अध्यक्ष गणपत नीखरा, महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष  à¤°à¤¾à¤§à¥‡à¤¶à¥à¤¯à¤¾à¤® कुचिया, वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश कस्तवार दादा, जगदीष शरण दमेले, राजू सेठ डेनीसन, कार्यक्रम संयोजक राजकुमार नगरिया, गहोई रॉयल क्लब के अध्यक्ष संजय नीखरा और सचिव बालचंद बेडऱ सहित गहोई रॉयल क्लब के सभी सदस्य और समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन रितिका डेंगरे और कंचन नगरिया द्वारा किया गया।

Share This News :