Home > अपना शहर ,
ग्वालियर ने जीती तृतीय राज्य स्तरीय मध्य भारत महिला हॉकी प्रतियोगिता

ग्वालियर । तृतीय राज्य स्तरीय मध्य भारत महिला हॉकी प्रतियोगिता ग्वालियर ने जीत ली है। शुक्रवार को यहाँ राज्य महिला हॉकी अकादमी कम्पू के मैदान पर खेले गए फाइनल मुकाबले में ग्वालियर की टीम ने रायसेन जिले की टीम को 3 – 1  à¤¸à¥‡ हराया। तीसरे स्थान पर मुरैना जिले की टीम रही। प्रतियोगिता के अंत में कलेक्टर श्री राहुल जैन के मुख्य आतिथ्य में विजेता, उप विजेता व तीसरे स्थान पर रही टीम के खिलाड़ियों, अम्पायर तथा ऑफिशियल को पुरस्कार वितरित किए गए। 
इस मौके पर कलेक्टर राहुल जैन ने कहा कि हॉकी भारत की पहचान है। महिलायें भी हॉकी में प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा खेलों के लिये अब अधोसंरचना की कमी नहीं रही है। जरूरत इस बात की है कि हम अपने भीतर के खिलाड़ी को जिंदा रखें और पढ़ाई व व्यवसाय के साथ संतुलन बनाकर अपने खेल को ऊँचाईयाँ प्रदान करें। जैन ने कहा खुशी की बात है ग्वालियर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की हॉकी व बैडमिंटन अकादमी है। सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के मकसद से संभाग, जिला, विकासखण्ड व ग्राम स्तर तक खेल मैदान सहित तमाम सुविधायें मुहैया कराई जा रही हैं। कलेक्टर ने इस मौके पर ग्वालियर सहित अन्य जिलों की टीमों को बधाई और शुभकामनायें दीं। 
शुक्रवार को अपरान्ह में खेले गए फाइनल मुकाबले में हाफ टाईम तक ग्वालियर व रायसेन की टीमें 1 – 1  à¤•ी बराबरी पर थीं। दूसरे हाफ में ग्वालियर की टीम ने रायसेन पर दवाब बनाया और मुकाबले को इक तरफा बनाते हुए शानदार 2 फील्ड गोल किए। तीसरे स्थान पर मुरैना जिले की टीम रही। इसका फैसला पैनल्टी शूटआउट के जरिए हुआ, जिसमें मुरैना की टीम ने बड़वानी को 5 के मुकाबले 4 गोल से शिकस्त दी। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में महिला हॉकी अकादमी के मुख्य कोच परमजीत सिंह, मध्य भारत हॉकी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अग्रवाल, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी हसरत कुर्रेशी, जिला खेल अधिकारी रामराव नागले, हॉकी कोच तरनेस तपन तथा सुश्री विजेता सिंह व श्रीमती सुजाता सिंह सहित हॉकी संघ के अन्य पदाधिकारी व खिलाड़ी मौजूद थे। 

Share This News :