Home > अपना शहर ,
संविधान दिवस के उपलक्ष्य में 27 को होंगे ग्वालियर में कार्यक्रम

ग्वालियर । भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मान्यता दी गई है। इस साल 26 नवम्बर को सार्वजनिक अवकाश (रविवार) होने के कारण 27 नवम्बर को संविधान दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। 
इस सिलसिले में शासकीय कार्यालयों व शिक्षण संस्थाओं में सामूहिक रूप से भारत के संविधान की उद्देशिका पर पढ़ी जाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही शिक्षण संस्थाओं में संविधान के प्रति जागरूकता के लिये निबंध, वाद-विवाद व भाषण प्रतियोगितायें आयोजित कराने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए गए हैं। 

Share This News :