Home > अपना शहर ,
सामूहिक निःशुल्क विवाह समारोह के लिए बैठक हुई

ग्वालियर। जनउत्थान न्यास के तत्वाधान में 17 फरवरी 2018 फुलैरा दौज के अवसर पर निःशुल्क विवाह एवं निकाह समारोह की तैयारियों के लिए आज जी.वाय.एम.सी. क्लब परिसर में न्यास के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता पार्षद डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मौजूद तमाम सदस्यों के आये सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया और विभिन्न समितियां गठित करने का निर्णय लिया गया। कटोराताल के सामने स्थित पं. रविशंकर हाॅस्टल मैदान पर गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी विवाह एवं निकाह समारोह का आयोजन किया जायेगा। 
बैठक को संबोधित करते हुए न्यास के अध्यक्ष डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार ने कहा कि 251 जोड़ों का सर्वजातीय निःशुल्क विवाह एवं निकाह का आयोजन में गठित होने वाली समितियों के सदस्यों को गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिम्मेदारियां दी जायेगी। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी सदस्यों ने कड़ी मेहनत व परिश्रम करके आयोजन को सफल करवाया था। उन्होंने सदस्यों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में देखें कि गरीब परिवार की जिन कन्याओं का विवाह होना हैं। उन्हें इस विवाह समारोह में शामिल होने के लिए प्रेरित करें, ताकि गरीब परिवारों को विवाह करने में किसी प्रकार की परेशानी न हों। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भेंट किये जाने वाले उपहारों में वृद्धि की जायेगी। डाॅ. सिकरवार ने कहा कि 15 फरवरी को विवाह स्थल पर मेंहदी की रस्म पूरी की जायेगी तथा 16 फरवरी को महिला संगीत का आयोजन होगा। इसमें कन्या पक्ष के परिवारजन भी मौजूद रहेगें। 
उन्होंने कहा कि लक्ष्य 251 का हैं, अगर इसमें ज्यादा भी लो आते है तो उन्हें भी शामिल किया जायेगा। विवाह आयोजन समिति के संयोजक राजीव चड्ढा ने कहा कि जनउत्थान न्यास का गरीब बेटियों का विवाह करने का जो संकल्प हैं, उसे हम सब मिलकर पूरा करंेगे। आयोजन को पूरा पारिवारिक माहौल देंगे, ताकि उन्हें लगे कि विवाह हमारे परिवार में ही हो रहा हैं। किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहने दी जायेगी। बैठक का संचालन न्यास के सचिव चन्द्रप्रकाश गुप्ताएवं आभार संयुक्त सचिव अवधेश कौरव ने व्यक्त किया। बैठक में न्यास के कोषाध्यक्ष अवध सिंह धाकरे, हरिबाबू शिवहरे, अशोक गेड़ा, संजय सूरी, रतन सिंह कुशवाह, अचलेश्वर न्यास के उपाध्यक्ष नवीन गर्ग, छाऊलाल साहू, महेन्द्र शुक्ला, प्रदीप गर्ग, एड. श्रीमती पूनम कुशवाह, के.पी. सिंह भदौरिया आदि ने विचार व्यक्त करते हुए आयोजन में पूर्ण रूप से सक्रिय भागीदारी निभाने का सभी आव्हान किया।
बैठक में मुरारीलाल सविता, सुरेश प्रजापति, प्रेम सिंह तोमर, लाखन सिंह चैहान, नवनीत सिंह भदौरिया, आशू तोमर, भूपेन्द्र सिंह, पंचम सिंह भदौरिया, नरेन्द्र राजावत्, कुलदीप दुबे, आशीष साहू, सुरेन्द्र साहू, टीटू चैहान, बृजेश पाठक, संजय तिवारी, उमाशंकर मिश्रा, राकेश केरवार, सतीश मोहन तिवारी, बाॅबी सोनी, विनोद साहू, राकेश केरवार, श्रीकृष्ण यादव, प्रदीप तोमर, विनोद साहू, भगवान दास पलिया, भूपेन्द्र परमार, अभय कुमार सिंह, अंकित कटठल, अनीस मंसूरी, गजेन्द्र कुशवाह, राजेन्द्र श्रीवास, गजेन्द्र साहू, दिलीप अवस्थी, धोनी सोलंकी, ज्ञानेन्द्र सिंह राजावत्, डाॅ. कैलाश नारायण गर्ग, नरेश शर्मा, पप्पू शर्मा, गुलाब प्रजापति, डाॅ. सेवाराम शर्मा, कमल किशोर पाठक, अविनाश चतुर्वेदी, नंदकुमार प्रजापति, उदयवीर सिंह भदौरिया, जितेन्द्र कुमार शर्मा, विवेक कुशवाह, मुन्ना सिंह कुशवाह, करन शाक्य, à¤¶à¤µà¤ªà¥à¤°à¤¤à¤¾à¤ª सिंह सिकरवार, उपेन्द्र सिंह तोमर, आकाश सिंह भदौरिया, बंटी गुर्जर, जितेन्द्र कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे। बैठक के बाद दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार गिरीश अग्रवाल एवं जी.वाय.एम.सी. क्लब के सचिव रामस्नेही कुशवाह के निधन पर न्यास द्वारा शोक व्यक्त किया गया

Share This News :