Home > अपना शहर ,
कांग्रेस नेताओं ने स्व. मंजुला जैन को श्रद्धांजलि दी

ग्वालियर । शहर जिला कांग्रेस कार्यक्रम अभियान आंदोलन समिति के संयोजक पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने आज वरिष्ठ भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य अशोक जैन की भाभी श्रीमती मंजुला जैन के आकस्मिक निधन पर उनके निवास घासमंडी मुरार में पहुंचकर श्रद्धांजलि दी एवं श्रीमती मंजुला जैन के चित्र पर माला चढ़ाकर नमन किया। 
श्रद्धांजलि देने वालों में जिला संगठन प्रभारी महामंत्री लतीफ खां मल्लू, रामसुंदर रामू, ओमप्रकाश शिवहरे, पंडित रामकुमार कटारे, देवेन्द्र चैबे एड, जेपी गोस्वामी, अताउल्ला खां, सुभाष पाठक, श्रीकृष्ण यादव, दलवीर सिंह गुर्जर, हितेन्द्र सिंह यादव, सहित महानगर के विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक, व्यापारिक, संगठनो के पदाधिकारियों ने अशोक जैन के निवास पर जाकर स्व. श्रीमती मंजुला जैन को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जैन समाज में समाजसेविका में उनकी अहम भूमिका रही है, समाज में महिलाओं को आगे बढ़ाने में सदैव अग्रणी भूमिका निभाई। उनका निधन जैन समाज के लिये अपूर्णनीय क्षति है। 

Share This News :