Home > मनोरंजन ,
इस मॉडल ने अर्शी को कहा- 'हर शहर में है उसके पति, 5-5 हजार में है बिकती'

भोपाल। à¤¬à¤¿à¤— बॉस में शामिल होने के बाद से ही à¤®à¤§à¥à¤¯à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ à¤•े भोपाल की रहने वाली अर्शी खान लगातार विवादों और सुर्खियों में है। अब साउथ की एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने à¤à¤• अख़बार

Q.आपने अर्शी पर पैसों के लिए बिकने सहित कई आरोप लगाए हैं। उनमें कितनी सच्चाई है?
A.हां ये सच है। अर्शी खान 5-5 हजार रुपए में बिकती हैं। वे जिस भी शहर में जाती हैं, वहां उनका कोई न कोई पति या बॉयफ्रेंड जरूर मौजूद होता है।

Q. क्या यह सच है कि अर्शी खान ने बिग बॉस में जाने के लिए आयु और शैक्षणिक योग्यता के बारे में गलत जानकारी दी?
A.बिलकुल मेरे पास यह सारे दस्तावेज हैं।

Q.बिग बॉस में तो उम्र और शिक्षा का कोई बंधन नहीं है। फिर अर्शी को उम्र घटाने की क्या जरूरत आन पड़ी?
A.अर्शी कुछ गलत कारणों से ज्यादा चर्चा में रही हैं। इससे उनकी खासी बदनामी हुई थी। इसलिए वे उम्र बदलकर अपनी पहचान छुपाना चाहती थीं, लेकिन यू-ट्यूब में उनका नाम और वीडियो पहले ही काफी चर्चित थे। ऐसे में नाम चाहकर भी नहीं बदल सकी।

Q.आपने कहा कि अर्शी किसी 50 साल के व्यक्ति के साथ शादी कर चुकी हैं। वह कौन है, कहां रहता है?
A.वे एक बेहद शालीन व्यक्ति हैं। उन्हें मैं व्यक्तिगत रूप से जानती हूं। अर्शी ने शादी के बाद उन्हें काफी परेशान किया था। अब वे मीडिया के सामने नहीं आना चाहते।

Q.आप अर्शी का नाम सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए उछाल रही हैं?
A ऐसा नहीं है। अर्शी का इतिहास बेहद कलंकित है। मुझे अफसोस है कि वे उसी शहर की रहने वाली हैं, जहां से मैंने पढ़ाई की है। मुझे इस बात का दुख है कि वे भोपाल जैसे सुंदर शहर का नाम खराब कर रही हैं।

Q.क्या बिग-बॉस जैसे फेमस शो का स्तर गिरता जा रहा है?
A.अर्शी खान को शो में देखकर तो यही लगता है कि बिग-बॉस जैसे फेमस शो का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। मुझसे कई लोगों ने कहा कि बिग बॉस में इस तरह के लोग भी जा रहे हैं, जो सस्ती लोकप्रियता के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। ऐसे में मैंने अर्शी की सच्चाई दुनिया के सामने लाने के बारे में सोचा।

कौन हैं गहना वशिष्ठ

मॉडल और एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ का वास्तविक नाम वंदना तिवारी है। वह चिरमिरी (छत्तीसगढ़) में पैदा हुई, लेकिन उन्होंने भोपाल स्थित ऑल सेंट्स इंजीनियरिंग कॉलेज से कंप्यूटर साइंस में बीई किया है। इसके बाद उन्होंने कुछ लोकल चैनल में काम किया और फिर मॉडलिंग की ओर रुख किया। गहना ने मोंटे कार्लो ब्रांड के लिए मॉडलिंग करके एड फिल्म में अपने कैरियर की शुरुआत की। वे अब तक लगभग 70 एड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके साथ ही वे स्टार प्लस की 'बहनें', एमटीवी के 'ट्रू लाइफ' शो में भी नजर आ चुकी हैं। गहना हिंदी और तेलुगु की कुछ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

 

Share This News :