Home > अपना शहर ,
मुख्यमंत्री के 12 वर्ष पूर्ण होनेपर होंगे कई कार्यक्रम: शर्मा

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने बताया कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम व जनता के आशीर्वाद से मध्यप्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान नित नए विकास के कीर्तिमानों के साथ 29 नवंबर को 12 वर्ष पूर्ण कर नया इतिहास बनायेंगे। 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान नेे 12 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी के विचारों एवं प्रदेश की जनता के विश्वास से सेवा समर्पण और सुशासन से विकास के नए आयाम बनाए है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर द्वारा 29 नवंबर को मंडल स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और उसी दिन मोर्चा, प्रकोष्ठ भी अलग-अलग स्थानों पर अपने कार्यक्रम आयोजित करेगी।  

Share This News :