Home > मनोरंजन ,
पद्मावती: संसदीय कमेटी के सामने भंसाली की आज होगी पेशी

वादों में घिरी फिल्म पद्मावती के लिए आज बेहद अहम दिन है. यह बहुचर्चित विवाद आज संसद के गलियारे में गूंजेगा. आज डायरेक्टर संजय लीला भंसाली और सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी को संसद की इन्फॉर्मेशन और टेक्नॉलजी कमेटी के सामने पेश होना है, जहां वो अपना पक्ष रखेंगे. दूसरी तरफ लोकसभा की पेटीशन कमेटी के सामने भंसाली,  सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और सेंसर बोर्ड पद्मावती विवाद पर अपना पक्ष रखेंगे. वहीं दिल्ली विश्वविद्यालय में रानी पद्मिनी के लिए लेक्चर रखे गए हैं.

11 बजे पिटीशन कमेटी के सामने सुनवाई

सबसे पहले बात करते हैं पद्मावती पर होने वाली सियासी सुनवाई की. निर्देशक भंसाली को सुबह 11 बजे संसद की पिटीशन कमेटी के सामने हाजिर होना है. स्टैंडिंग पिटीशन कमेटी ने आज CBFC और सूचना प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों को भी समन किया गया है, ताकि ये पता किया जा सके कि इस मामले में अब तक क्या कार्रवाई हुई है.

Share This News :