Home > मनोरंजन ,
'दयाबेन' के घर आईं खुशियां, बनी मां

मुंबई। à¤¤à¤¾à¤°à¤• मेहता का उल्टा चश्मा, जी हां इस कॉमेडी शो में दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकाणी के घर खुशखबरी आई है। एक्ट्रेस दिशा ने पोवई एक हॉस्पिटल में एक लड़की को जन्म दिया है।

हालांकि डॉक्टर्स ने दिशा को बीस दिसंबर की तारीख दी थी, मगर उनके घर लक्ष्मी का आगमन कई दिन पहले ही हो गया।

इसी साल अक्टूबर में दयाबेन यानी दिशा वकाणी का बेबी शॉवर हुआ था। जिसमें तारक मेहता का उल्टा चश्मा के उनके साथी किरदार भी पहुंचे थे। खासतौर पर ऑनस्क्रीन उनके बेटे का किरदार निभाने वाले टप्पू यानी भव्य गांधी भी इस कार्य़क्रम में शामिल हुए थे। इसेके अलावा भी इस कॉमेडी शो में उनके साथ काम करने वाले भी कई कलाकार दिशा के बेबी शॉनर में आए थे।

दिशा ने पिछले साल मुंबई में रहने वाले एक चार्टर्ड अकाउंटेंट मयूर पांड्या से शादी की थी। तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अलावा दिशा बड़े पर्दे पर भी नजर आ चुकी हैं।

वहीं इस बेबी शॉवर में दिशा बिल्कुल पारंपरिक गुजराती लड़की की तरह दिख रही थीं। मेकअप से लेकर कपड़े सब पारंपरिक थे।

Share This News :