Homeखास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
यूपी निकाय चुनावों में मिली जीत पर जनसंपर्क मंत्री ने दी बधाई

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के जनसम्पर्क, जल संसाधन तथा संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने उत्तर प्रदेश निकाय चुनावों में भाजपा की जीत पर ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ को बधाई दी है। 
नगरीय निकाय चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा को मिली बंपर जीत पर बधाईयों का सिलसिला जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जहां इसे ऐतिहासिक बताया है। वहीं राज्य के जनसम्पर्क, जल संसाधन तथा संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट कर हार्दिक बधाई दी है। मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने कहा है कि एक बार फिर जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों पर पुनः मोहर लगाई है। 

Share This News :