Home > अपना शहर ,
मंत्री माया सिंह ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केन्द्र का शुभारंभ 3 को करेंगी

ग्वालियर । नगर निगम ग्वालियर एवं ईको ग्रीन एनर्जी ग्वालियर प्रायवेट लिमिटेड द्वारा शहर में ठोस कचरा प्रबंधन केन्द्र का शुभारंभ प्रदेश की नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह दिनांक 3 दिसम्बर रविवार को करेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर विवेक नारायण शेजवलकर करेंगे, कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में नगर निगम सभापति राकेश माहौर, स्वास्थ्य प्रभारी श्रीमती खुशबू गुप्ता, क्षेत्रीय पार्षद चतुर्भुज धनोलिया, विशेष अतिथि के रूप में रहेंगे। कार्यक्रम में नगर निगम के सभी एम.आई.सी. सदस्य, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। 
प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह दिनांक 3 दिसम्बर को मेला ग्राउण्ड पर आयोजित कार्यक्रम में प्रातः 11 बजे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केन्द्र का शुभारंभ करेंगी। इस केन्द्र के शुभारंभ के साथ ही ग्वालियर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केन्द्र का कार्य प्रारंभ हो जायेगा। इस परियोजना के तहत नगर निगम मुरैना एवं अन्य 14 नगर पालिकाओं से निकलने वाले लगभग 600 टन कचरे का निष्पादन किया जायेगा। योजना में तीन स्थानों पर डबरा, दतिया एवं जौरा पर ट्रांसफर स्टेशन बनाये जायेंगे। इन स्टेशनों पर कचरा एकत्र कर कोम्पेक्ट कर ग्वालियर स्थित लेण्डफिल साईट केदारपुर पर निष्पादन किया जायेगा। कम्पनी द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केन्द्र से 10 मेगावॉट विद्युत उत्पादन प्रस्तावित है। कम्पनी द्वारा स्मार्ट पद्धति से कचरा संग्रहण परिवहन एवं निष्पादन किया जायेगा। वाहनों में जी.पी.एस. टेªà¤•िंग सिस्टम लगाने के साथ ही सी.सी.टी.व्ही. से मॉनिटरिंग हेतु कन्ट्रोल रूम भी स्थापित किया जायेगा। नगर निगम आयुक्त विनोद शर्मा ने बताया है कि इस कचरा प्रबंधन कार्य के प्रारंभ होने से ग्वालियर के कचरे का निष्पादन व्यवस्थित रूप से हो सकेगा, इसके साथ ही बिजली का उत्पादन भी होगा। 

Share This News :