Home > अपना शहर ,
विवाह पंजीयन के फार्मों का वितरण शुरू

ग्वालियर। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जनउत्थान न्यास द्वारा निःशुल्क सर्वजातीय सामूहिक विवाह एवं निकाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा हैं। 
न्यास के अध्यक्ष एवं पार्षद डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार एवं विवाह आयोजन समिति के संयोजक राजीव चड्ढा की मौजूदगी में आज विवाह आयोजन कार्यालय का शुभारंभ पं. गिरिराज शरण शर्मा द्वारा किया गया। साथ ही विवाह पंजीयन के फार्मों का वितरण शुरू किया गया। आज 55 परिवारों ने विवाह पंजीयन फार्म प्राप्त किये। डाॅ. सिकरवार ने बताया कि भगवान अचलेश्वर महादेव के आर्शीवाद से 17 फरवरी 2018 फुलैरा दौज पर निःशुल्क विवाह एवं निकाह समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस बार जनउत्थान न्यास द्वारा 251 जोड़ों का विवाह किये जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भेंट किये जाने वाले उपहारों में वृद्धि की जायेगी। 
डाॅ. सिकरवार ने कहा कि 15 फरवरी को विवाह स्थल पर मेंहदी की रस्म पूरी की जायेगी तथा 16 फरवरी को महिला संगीत का आयोजन होगा। इसमें कन्या पक्ष के परिवारजन भी मौजूद रहेंगे। न्यास के अध्यक्ष डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार ने कहा कि जनउत्थान न्यास का गरीब बेटियों का विवाह करने का जो संकल्प हैं, उसे हम सब मिलकर पूरा करंेगे। आयोजन को पूरा पारिवारिक माहौल देंगे, ताकि उन्हें लगे कि विवाह हमारे परिवार में ही हो रहा हैं। किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहने दी जायेगी। न्यास द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारो के कन्या विवाह को प्राथमिकता दी जायेगी। 
इस अवसर पर न्यास के सचिव चन्द्रप्रकाश गुप्ता, संयुक्त सचिव अवधेश कौरव, कोषाध्यक्ष अवध सिंह धाकरे, प्रदीप अग्रवाल, छाऊलाल साहू, महेन्द्र शुक्ला, प्रदीप गर्ग, श्रीकृष्ण यादव, प्रदीप तोमर, श्रीमती बबीता डाबर, रिचा शर्मा, हनी शर्मा, ज्योति सिंह चैहान, दिनेश पाराशर, अभय कुमार सिंह, गुलाब प्रजापति आदि उपस्थित रहे। 

Share This News :