Home > अपना शहर ,
प्रभारी मंत्री ने की आमजन से भेंट

ग्वालियर । प्रदेश के कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने ग्वालियर प्रवास के दौरान शनिवार को व्हीआईपी सर्किट हाउस मुरार में आम जन से भेंट की। 
प्रभारी मंत्री बिसेन ने ग्वालियर प्रवास के दौरान व्हीआईपी सर्किट हाउस मुरार में विभिन्न समस्याओं और माँग लेकर आने वाले आम लोगों से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि नागरिकों द्वारा जो आवेदन पत्र उन्हें दिए जा रहे हैं तथा कठिनाई और समस्यायें बताईं जा रही हैं, इसके संबंध में वे जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारियों से चर्चा करेंगे। 

Share This News :