Home > अपना शहर ,
यात्रियों की सुविधाओं का रखा जाए ध्यान : माया सिंह

ग्वालियर। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने शनिवार को झांसी रोड पर निर्माणाधीन बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निगमायुक्त विनोद शर्मा एवं अन्य अधिकारियों से कहा कि बस स्टैंड में यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाए। बस स्टैंड के निर्माण में गुणवत्ता के साथ बिलकुल भी समझौता न किया जाए। 
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती मायासिंह ने बस स्टैंड का निरीक्षण कर सुविधाओं व व्यवस्थाओं की जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने कहा कि यात्री हाॅल में यात्रियों के लिए सभी सुविधाओं की व्यवस्था की जाए। बाउंड्रीवाल को à¤¸à¥à¤‚दर  à¤¬à¤¨à¤¾à¤¨à¥‡ के साथ ही पौधारोपण भी किया जाए। दीवार के बगल à¤®à¥‡à¤‚ यात्रियों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई जाएं, ताकि यहां पर आने वाले यात्री कुछ समय आराम कर सकें। उन्होंने नगर निगम आयुक्त विनोद शर्मा से कहा कि बस स्टैंड के निर्माण में पैसों की कमी नहीं होगी। निर्माण में गुणवत्ता के साथ समझौता न हो। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जल्द से जल्द बस स्टैंड का निर्माण कार्य पूरा कराया जाए। निरीक्षण के दौरान राज्य सामान्य निर्धन वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष बालेंदु शुक्ला, साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, उपायुक्त एपीएस भदौरिया आदि मौजूद रहे। 

Share This News :