Home > अपना शहर ,
प्रभारी मंत्री ने किया प्रभात राय मूर्ति कला केन्द्र का अवलोकन

ग्वालियर । प्रभारी मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने ग्वालियर के विख्यात मूर्ति शिल्पकार प्रभात राय के मूर्तिकला केन्द्र का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा गृह नगर बालाघाट में छत्रपति शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप, राजा भोज, स्वामी विवेकानंद, रामा बापू जैसे महान व्यक्तित्व की प्रतिमायें स्थापित कराई जा रही हैं। उन्होंने प्रभात राय द्वारा निर्मित मूर्तियों का अवलोकन किया और उनके बालाघाट जिले में स्थापित किए जाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की।

Share This News :