Home > अपना शहर ,
जनउत्थान न्यास: विवाह पंजीयन के फार्म 101 परिवारों ने प्राप्त किये

ग्वालियर। जनउत्थान न्यास के तत्वाधान में 17 फरवरी 2018 (फुलैरा दौज) को नि:शुल्क सर्वजातीय सामूहिक विवाह एवं निकाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा हैं। न्यास के अध्यक्ष एवं पार्षद डॉ. सतीश सिंह सिकरवार एवं विवाह आयोजन समिति के संयोजक राजीव चड्डा ने बताया कि 3 दिन में 101 परिवारों ने फार्म प्राप्त किये। फार्मो का वितरण 10 दिसम्बर तक किया जायेगा।
डॉ. सिकरवार ने बताया कि प्राप्त फार्मो की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई हैं। उन्होने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। जिसमें मुख्य आयोजन समिति, स्वागत समिति, भोजन समिति, मंच व्यवस्था समिति, साज-सज्जा समिति, पेयजल समिति, एडवोकेट एवं काउन्सलर समिति, आचार्य एवं विवाह/निकाह सम्पन्न समिति, यातायात समिति, स्वच्छता समिति एवं महिला समिति का गठन किया गया हैं। विवाह आयोजन की मुख्य समिति के सदस्यों की आज हुई बैठक में कई मुद्दों पर विचार-विमर्श कर निर्णय लिया गया। भगवान अचलेश्वर महादेव के आर्शीवाद से 17 फरवरी 2018 फुलैरा दौज पर नि:शुल्क विवाह एवं निकाह समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस बार जनउत्थान न्यास द्वारा 251 जोड़ो का विवाह किये जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होनें बताया कि इस वर्श भेंट किये जाने वाले उपहारों में वृद्धि की जायेगी। डॉ. सिकरवार ने कहा कि 15 फरवरी को विवाह स्थल पर मेंहदी की रस्म पूरी की जायेगी तथा 16 फरवरी को महिला संगीत का आयोजन होगा। इसमें कन्या पक्ष के परिवारजन भी मौजूद रहेंगे। न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने कहा कि जनउत्थान न्यास का गरीब बेटियों का विवाह करने का जो संकल्प हैं, उसे हम सब मिलकर पूरा करेंगे। आयोजन को पूरा पारिवारिक माहौल देगें। ताकि उन्हें लगे कि विवाह हमारे परिवार में ही हो रहा हैं। किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहने दी जायेगी। न्यास द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के कन्या विवाह को प्राथमिकता दी जायेगी।
इस अवसर पर बैठक में न्यास के सचिव चन्द्रप्रकाश गुप्ता, संयुक्त सचिव अवधेश कौरव, कोषाध्यक्ष अवध सिंह धाकरे, प्रदीप अग्रवाल, छाऊलाल साहू, महेन्द्र शुक्ला, प्रदीप गर्ग, श्रीकृष्ण यादव, प्रदीप तोमर, श्रीमती बबीता डाबर, रिचा शर्मा, हनी शर्मा, ज्योति सिंह चौहान, दिनेश पाराशर, अभय कुमार सिंह, गुलाब प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

Share This News :