Home > अपना शहर ,
सेवायें देने में आनाकानी करने वाले लोकसेवा केन्द्र का अनुबंध निरस्त करायें : कलेक्टर

ग्वालियर। à¤œà¥‹ लोकसेवा केन्द्र सरकार द्वारा अधिसूचित सेवा का आवेदन लेने में आनाकानी करें, उनका अनुबंध समाप्त करने की कार्रवाई की जाए। साथ ही लोक सेवा गारंटी कानून के दायरे में शामिल सभी सेवाओं के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार भी करें, जिससे सरकार की मंशा के अनुरूप लोकसेवा केन्द्रों के माध्यम से सभी जरूरतमंदों को शासन की सेवायें मिल सकें। यह निर्देश कलेक्टर  à¤°à¤¾à¤¹à¥à¤² जैन ने अंतरविभागीय समन्वय बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए। 
सोमवार को यहाँ कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित हुई बैठक में उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन सेवाओं के आवेदन कम आ रहे हैं, उनका खासतौर पर प्रचार-प्रसार करें।  à¤œà¥ˆà¤¨ ने स्पष्ट किया कि लोकसेवा गारंटी कानून में अधिसूचित सेवाओं से संबंधित आवेदनों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। निराकरण में देरी होने पर पदाविहित अधिकारी से अर्थदण्ड वसूला जायेगा। 
कलेक्टर ने कहा कि सीएम हैल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराने वाले जिन आवेदकों की समस्या का सकारात्मक हल हुआ है। अर्थात शिकायतकर्ता संतुष्ट हैं उनकी बात 181 फोन नम्बर पर जरूर करायें, जिससे प्रकरण निराकरण की श्रेणी में आ सके। 
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  à¤¨à¥€à¤°à¤œ कुमार सिंह, अपर कलेक्टर  à¤¦à¤¿à¤¨à¥‡à¤¶ श्रीवास्तव वशिवराज वर्मा तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। 
दिव्यांगों के यूनिवर्सल आईडी कार्ड बनने में हो रही देरी पर जताई नाराजगी 
कलेक्टर  à¤°à¤¾à¤¹à¥à¤² जैन ने दिव्यांगों के यूनिवर्सल आईडी कार्ड में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. व्ही के गुप्ता को आगाह करते हुए कहा कि तीन दिन के भीतर सभी दिव्यांगों का ऑनलाइन सत्यापन कर दें, जिससे उनके दिव्यांगता प्रमाण-पत्र जारी हो सकें।  à¤œà¥ˆà¤¨ ने संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय को भी इस कार्य में सहयोग करने के निर्देश दिए। 
जिले में 7 बायोडायवर्सिटी पार्क बनेंगे 
जिले में मनरेगा के तहत पूर्व में हुए वृहद वृक्षारोपण अर्थात नीम पर्वत व आंवला पर्वत इत्यादि को बायोडायवर्सिटी (जैव विविधता) पार्क में तब्दील किया जायेगा। कलेक्टर श्री जैन ने प्रथम चरण में इस प्रकार के पाँच वृक्षारोपण स्थलों को जैव विविधता पार्क में तब्दील करने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही वन विभाग के अंतर्गत भी दो बायोडायवर्सिटी पार्क का प्रस्ताव तैयार करने को कहा। 

Share This News :