Home > अपना शहर ,
स्वास्थ्य, कृषि व सामाजिक न्याय पर फोकस : बीएम शर्मा

ग्वालियर। ग्वालियर संभाग के नवागत आयुक्त बीएम शर्मा ने कहा है कि उनका प्रयास होगा कि वह स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक न्याय की योजनाओं को घर घर तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि वह मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरत मंद को , तथा अंतिम छोर तक रहने वाले व्यक्ति को मिले ऐसा पूरा प्रयास करेंगे। 
संभागायुक्त बीएम शर्मा ने आज पदभार संभालने के बाद चुनिंदा पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास स्वास्थ्य क्षेत्र में दिव्यांगों , अनाथ बच्चों परित्यकता महिलाओं के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का सफल संचालन कराना है। इसी के साथ कृषि क्षेत्र की योजनाओं का भी बेहतर ढंग से संचालन कराकर उसका लाभ किसानों तक पहुंचाना है। संभागायुक्त बीएम शर्मा ने बताया कि ग्वालियर में खोले जा रहे  à¤à¤• हजार बिस्तर वाले अस्पताल की रूपरेखा से वह बाकिफ है वह जल्द ही उसके निर्माण कार्य को शुरू कराने का पूरा प्रयास करेंगे। इसके लिए वह शासन स्तर पर जो भी प्रयास होंगे उसमें कतई पीछे नहीं हटेंगे। 

Share This News :