Home > अपना शहर ,
चक्रवात ने बदला मौसम, दिखी हिल स्टेशन सी रंगत

ग्वालियर। ग्वालियर में बुधवार सुबह से बादल छाए रहे, जिससे हिल स्टेशन जैसी रंगत दिखी। शहरवासी गर्म कपड़े पहनकर ही घर से निकले। मौसम विभाग की मानें तो आगामी 24 घंटों में बारिश हो सकती है।
राज्य में ओखी चक्रवात के असर के चलते मौसम में बदलाव आया है। बुधवार को आसमान में बदली छाई रहने के साथ चल रही हवाओं ठिठुरन को बढ़ा दिया। बीती शाम और आज दिन में भी हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में छाये बादल बरस सकते हैं और ठंड के भी बढ़ने की संभावना बनी हुई है। तापमान में बदलाव का दौर जारी है। बुधवार का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। मौसम के बदले तेवरों ने शहरवासियों को हिल स्टेशन जैसा एहसास कराया। चाय की चुस्कियों के बीच लोगों ने मौसम का आनंद भी लिया।

Share This News :