Homeप्रमुख खबरे,खास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
नरोत्तम मिश्र रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे

दतिया । जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र रविवार 10 दिसम्बर को विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनसम्पर्क मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र 10 दिसम्बर को प्रातः 10.30 बजे दतिया में सिंधी समाज द्वारा माता साहब आश्रम ज्योति नगर में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। दोपहर 12 बजे आप डाइट भवन में आयोजित अंर्तराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। अपरान्ह 3 बजे दतिया निवास पर अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट दतिया ट्राफी की बैठक में भाग लेंगे। सायं 4.30 बजे दतिया के विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेते हुए डबरा के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share This News :