Home > अपना शहर ,
जौरासी हनुमान मंदिर मार्ग भी फोर लेन होगा

ग्वालियर। जौरासी घाटी पर बने प्रसिद्ध हनुमान मंदिर की रोड भी अब फोरलेन होगी। ग्वालियर-झांसी हाइवे के कारण हनुमान मंदिर की दो किलोमीटर की सड़क जर्जर पडी हुई है, लेकिन अब इसको एनएचएआई बनाएगा। इसका भी निर्माण कार्य जल्दी शुरू होगा। 
ज्ञातव्य है कि जौरासी हनुमान मंदिर को बायपास करके बने ग्वालियर-झांसी हाइवे के कारण इस जौरासी मंदिर पहुंच मार्ग की हालत बेहद खराब है, जिससे मंदिर जाने वाले दर्शनार्थियों को बेहद परेशानी का सामना करना पडता है। इस मार्ग की दुर्दशा की शिकायत अनेक स्तर पर की जा चुकी थी। 
इसी कारण अब एनएचएआई ने झांसी हाइवे से जौरासी हनुमान मंदिर पहुंच मार्ग को स्वयं बनाने का निर्णय लिया है, इस पर चार से पांच करोड की लागत आ सकती है। काम भी जनवरी में शुरू कर दिया जाएगा। इस जौरासी हनुमान मंदिर फोरलेन पहुंच मार्ग निर्माण कार्य के संदर्भ में पुष्टि करते हुए एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रदीप मुदगल ने बताया कि इससे मंदिर जाने वाले दर्शनार्थियों को बेहद सुविधा होगी।  

Share This News :