Home > अपना शहर ,
अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

ग्वालियर।   आम लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिये सरकार ने सीएम हैल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी के साथ ही जिले में जनमित्र केन्द्र का संचालन और जनसुनवाई की व्यवस्था की है। लोगों की समस्याओं का निराकरण करने हेतु समयबद्ध कार्यक्रम भी निर्धारित है। लोक सेवा गारंटी में आवेदन पत्रों के निराकरण समय अवधि के पश्चात करने पर दण्ड का प्रावधान भी किया गया है। लोक सेवा गारंटी में प्राप्त आवेदन पत्रों का निर्धारित समय में निराकरण न करने वाले अधिकारी के विरूद्ध जुर्माने की कार्रवाई के साथ ही उसकी गोपनीय चरित्रावली में भी विपरीत टिप्पणी अंकित की जायेगी। 
उक्त निर्देश कलेक्टर  à¤°à¤¾à¤¹à¥à¤² जैन ने बुधवार को अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक में विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि लोक सेवा गारंटी के तहत प्राप्ती प्रकरणों का निराकरण सभी अधिकारी गंभीरता के साथ निर्धारित समय-सीमा में करें। सभी शासकीय कार्यालयों में लोक सेवा गारंटी प्रकरणों की पंजी भी संधारित की जाए। प्रशासन द्वारा किसी भी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया जायेगा। जिन कार्यालयों में लोक सेवा गारंटी की पंजी नहीं पाई गई और प्रकरण लंबित पाए गए तो संबंधित अधिकारी के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  à¤¨à¥€à¤°à¤œ कुमार सिंह, अपर कलेक्टर  à¤¦à¤¿à¤¨à¥‡à¤¶ श्रीवास्तव सहित एसडीएम और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। 
 à¤°à¤¾à¤¹à¥à¤² जैन ने विभागीय अधिकारियों को लोगों के आवेदन पत्रों का निराकरण संवेदनशीलता के साथ और संतुष्टि के साथ करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शहर के सभी जनमित्र केन्द्रों को भी एमपी ऑनलाइन के माध्यम से संचालित किया जाए ताकि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन ऑनलाइन किया जा सके। इस दिशा में नगर निगम शीघ्र कार्रवाई करे। 
कलेक्टर  à¤œà¥ˆà¤¨ ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वच्छता सर्वेक्षण का कार्य जनवरी 2018 में किया जाना है। विभागीय अधिकारियों को शहरी क्षेत्र में एक-एक वार्ड की जवाबदारी सौंपी गई है। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र का नियमित भ्रमण करें और स्वच्छता के कार्य का निरीक्षण करने के साथ ही स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने की कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी अपने-अपने वार्ड में रहवासियों की समितियों का भी गठन करें। यह समितियाँ अपने-अपने क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जन जागृति लाने का कार्य करें। श्री राहुल जैन ने कहा कि ग्वालियर को स्वच्छता में अच्छी रैंकिंग प्राप्त होती है तो पूरे शहर का नाम होगा। स्वच्छता का कार्य केवल नगर निगम का नहीं है और स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान प्रतिस्पर्धा नगर निगम की नहीं सम्पूर्ण जिले की है। हम सबको प्रयास करना है कि स्वच्छता सर्वेक्षण में ग्वालियर को अच्छी रैकिंग प्राप्त हो। 

Share This News :