Home > अपना शहर ,
ग्वालियर जिला जल्द ही “दिव्यांग मित्र” जिले के नाम से जाना जायेगा

ग्वालियर।   à¤—्वालियर जिला जल्द ही देशभर में “दिव्यांग मित्र” जिले के नाम से जाना जायेगा। इसके लिये जिला प्रशासन ने विशेष कार्ययोजना बनाई है।  à¤‡à¤¸ कार्ययोजना पर अमल के सिलसिले में कलेक्टर  à¤°à¤¾à¤¹à¥à¤² जैन ने संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में तय किया गया कि मौजूदा माह के दौरान जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में विशेष शिविर आयोजित कर उन दिव्यांगों को चिन्हित किया जाएगा, जिन्हें कृत्रिम अंग व सहायता उपकरणों की जरूरत है। ये शिविर 18 दिसम्बर से शुरू होकर 22 दिसम्बर 2017 तक विभिन्न स्थानों पर आयोजित होंगे। इन शिविरों के बाद फरवरी माह के दौरान जिले में विशाल कृत्रिम अंग वितरण शिविर आयोजित किया जायेगा। भारत सरकार की गाइडलाइन के तहत इस शिविर के बाद ग्वालियर जिला दिव्यांग मित्र जिला घोषित होगा। 
बुधवार को यहाँ कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित हुई बैठक में नगर निगम आयुक्त  à¤µà¤¿à¤¨à¥‹à¤¦ शर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  à¤¨à¥€à¤°à¤œ कुमार सिंह, हरियाणा राज्य की रेडक्रॉस सोसायटी के उपाध्यक्ष डॉ. राकेश अग्रवाल व अन्य पदाधिकारी, संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय  à¤°à¤¾à¤œà¥€à¤µ राय, जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव डॉ. आर पी शर्मा तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को सुव्यवस्थित ढंग से शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले का कोई भी दिव्यांग इन शिविरों में परीक्षण से शेष नहीं रहना चाहिए। साथ ही सभी दिव्यांगों की आवश्यकता का आंकलन भी शिविर के माध्यम से किया जाए। 
जिला प्रशासन द्वारा हरियाणा राज्य की रेडक्रॉस सोसाइटी, कृत्रिम अंग निर्माण के क्षेत्र में देश की विख्यात संस्था “एलिम्को”, ग्वालियर जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, नगर निगम तथा सामाजिक न्याय सहित अन्य संबंधित विभागों के सहयोग से ग्वालियर जिले को दिव्यांग मित्र जिला बनाने के लिये बनाई गई योजना पर अमल हो रहा है। इन्हीं की संयुक्त भागीदारी से दिव्यांगजन परीक्षण शिविर लगेंगे। शिविरों में एलिम्को के अमले द्वारा उन दिव्यांगों की माप ली जायेगी, जिन्हें कृत्रिम अंग व उपकरण मुहैया कराए जाने हैं। 
कलेक्टर  à¤°à¤¾à¤¹à¥à¤² जैन ने बताया कि ग्वालियर को दिव्यांग मित्र जिला बनाने के लिये जिले में निवासरत शतप्रतिशत जरूरतमंद दिव्यांगों को कृत्रिम अंग व सहायता उपकरण मुहैया कराए जायेंगे। सुगम्य भारत अभियान के तहत दिव्यांगों के लिये बाधा रहित वातावरण निर्मित होगा। साथ ही शासकीय, सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की कंपनियों में दिव्यांगों को नौकरी और सरकार की योजनाओं के तहत स्वरोजगार के लिये आर्थिक मदद मुहैया कराई जायेगी। निरामय बीमा योजना के तहत सभी दिव्यांगों का बीमा भी कराया जायेगा। 
इन तिथियों में यहाँ लगेंगे शिविर 
दिव्यांगजनों के परीक्षण के लिये ग्वालियर शहर में 20 दिसम्बर को फूलबाग मैदान व बिरलानगर प्रसूतिगृह, 21 दिसम्बर को सिविल हॉस्पिटल मुरार, छत्री मैदान जनकगंज, व खेल परिसर कम्पू में शिविर लगेंगे। इससे पहले 18 दिसम्बर को कम्युनिटी हॉल नगर पालिका डबरा, घाटीगाँव व जनपद पंचायत कार्यालय परिसर भितरवार में शिविर लगेंगे। इसी तरह 19 दिसम्बर को नगर पंचायत पिछोर, ग्राम पंचायत चीनौर व ग्राम पंचायत हस्तिनापुर एवं 22 दिसम्बर को बरई में दिव्यांग परीक्षण शिविर लगेगा। 

Share This News :