Home > अपना शहर ,
कंटेनर-टवेरा भिंडत में दो मरे तीन घायल

ग्वालियर। ग्वालियर के आंतरी थाना क्षेत्र के हाईवे 75 पर कल्याणी तिराहे के पास आज गुरुवार सुबह लगभग 5 बजे कोहरे के कारण एक कंटेनर और टवेरा की भिड़ंत में दो लोगों की मोके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए ग्वालियर के अस्पताल में भिजवाया है। 
पुलिस के अनुसार आज सुबह घने कोहरे के चलते ग्वालियर झांसी रोड पर आमने सामने से एक कंटेनर और टवेरा वाहन की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद वाहनों में आग लग गई। इस आग से टवेरा में बैठे  à¤¦à¥‹ लोगों की जलने से हुई मौतहो गई घायलों को जिला अस्पताल ग्वालियर में कराया भर्ती। हादसे में मृतकों के नाम भूरा जाट एवं हितेंद्र जाट निवासी महावीर पुरा डबरा बताये गये हैं। घायलों में हर्षिल पुत्र महेंद्र जाट 24 वर्ष महावीर पुरा डबरा, राहुल पुत्र निरंजन जाट महावीर पुरा डबरा,और रोहित पुत्र निरंजन जाट 24 वर्ष महावीर पुरा डबरा,घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तीन घायल युवकों को बचाया और उन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

Share This News :