Home > अपना शहर ,
ग्वालियर-झांसी हाइवे , टेंडर मंजूर

ग्वालियर। वर्षों के इंतजार के  à¤¬à¤¾à¤¦ थकाऊ, ऊबने वाला ,डायवर्सन और धूल मिटटी से भरा सफर अब आराम दायक होगा। ग्वालियर-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग ७५ पर अब जनवरी माह से काम शुरू हो रहा है। ४१९ करोड की लागत से दूसरी निर्माण कंपनी  à¤¦à¤¿à¤²à¥à¤²à¥€ की गावर कंन्सट्रक्शन ने ग्वालियर-झांसी हाइवे का काम एल-१ पर रहने से हासिल किया है। हालांकि अभी एनएचएआई ने ग्वालियर-झांसी हाइवे की पूर्व निर्माता कंपनी डीएस अपोलो कंन्सट्रक्शन कंपनी से उसकी काम करने की रजामंदी भी पूछी है। अब इस हाइवे मार्ग की लंबाई भी ८० किलोमीटर से बढ़कर ८२ किलोमीटर नई डीपीआर में हो गई है। इसके बाद से इस नेशनल हाइवे के दिन फिरने वाले हैं।
भारत सरकार सड़क परिवहन मंत्रालय ने अब ग्वालियर-झांसी फोरलेन हाइवे की मंजूरी तमाम बाधाओं को दूर करते हुए दे दी है। वर्ष २००७ से ग्वालियर-झांसी फोरलेन का निर्माण कार्य अडूपुरा जौरासी से झांसी तक शुरू किया गया था। लेकिन इसके निर्माण का ठेका लेने वाली दिल्ली की डीएस अपोलो कंपनी इसे निर्धारित अवधि २००९ तक पूरा नहीं कर सकी और कार्य बीच में अधूरा छोडकर भाग गई, तभी से ग्वालियर-झांसी फोरलेन हाइवे जर्जर अवस्था में है, और इसे काफी जददोजहद के बाद मरम्मत करके कामचलाऊ यातायात के लिए खोले रखा हुआ है। 
अब इस हाइवे के लिए एनएचएआई ग्वालियर के प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रदीप मुदगल ने पहल कर इस पर काम के लिए लगातार पत्र व्यवहार किए, वहीं केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी , स्थानीय केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के प्रयासों से ग्वालियर-झांसी फोरलेन के पुन: निर्माण के रिटेंडर हो गए हैं। अब इस फोरलेन का निर्माण ४१९ करोड की लागत से होगा। यह टेंडर पिछले वर्ष नवंबर २०१६ में लगाए गए थे, जो अब विविध औपचारिकताओं के बाद अंतिम रूप से मंजूर हो गए हैं। ग्वालियर-झांसी हाइवे पर पूर्व निर्माता कंपनी बेसिक काम कर चुकी है और उसके कार्य का प्रतिशत कुल कार्य का ६२ प्रतिशत था, लेकिन २०१२ में डीएस अपोलो कंन्सट्रक्शन कंपनी के भाग जाने के बाद हाइवे की हालत खराब है अत: हाइवे की दोनों तरफ की सड़कें फिर से ४१९ करोड की लागत से बनाई जाएंगी। 
अब नई डीपीआर के अनुसार इस हाइवे की लंबाई भी ८० किलोमीटर से बढ़कर ८२ किलोमीटर हो गई है। पहले डीपीआर ६२१ करोड की बीओटी के तहत थी, जिस पर पैसा टोल द्वारा वसूला जाना था। अब इसकी लागत पूर्व के निर्माण कार्य के कारण ४१९ करोड की गई है। इस माह टेंडर की अंतिम स्वीकृति होने के कारण हाइवे का कार्य अवार्ड के बाद शुरू कर दिया जाएंगा। हालांकि समयावधि लंबी होने के कारण अब ८० किलोमीटर के कार्य की शुरूआती लागत ६२१ करोड से बढ़कर ७२३ करोड और अब ४१९ करोड अतिरिक्त पहुंच चुकी है। यदि यह भी कह दिया जाए कि ८० किलोमीटर का यह फोरलेन भारत का सबसे मंहगा फोरलेन लगभग एक हजार करोड रूपये से ऊपर का होगा तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। वैसे यह मार्ग प्रसिद्ध अभिनेत्री स्वपन सुंदरी हेमा मालिनी , मस्त -मस्त गर्ल रवीना टंडन और समाज सेवी अन्ना हजारे की टिप्पणियों के कारण काफी सुर्खियों में रहा है। तीनों ने इस मार्ग की दुर्दशा का जिक्र अपनी टिप्पणियों में किया था। 

Share This News :