Home > अपना शहर ,
एलएनआईपीई में पश्चिम क्षेत्र अंतर्विश्वविद्यालयीन पुरूष टेनिस स्पर्धा 15 से

ग्वालियर। लक्ष्मीबाई शारीरिक शिक्षा संस्थान में कल शुक्रवार 15 दिसंबर से 19 दिसंबर तक पश्चिम क्षेत्रीय अंतर्विश्वविद्यालयीन पुरूष टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस टेनिस स्पर्धा में मध्यप्रदेश , राजस्थान, गुजरात , महाराष्ट्र और गोवा प्रांत की कुल 49 विवि की टीमें भाग लेंगी। à¤¸à¥à¤ªà¤°à¥à¤§à¤¾ का शुभारंभ कुलपति एलएनआईपीई प्रो. दिलीप कुमार डुरैहा करेंगे। 
उक्त जानकारी आज पत्रकारों को देते हुए कुलपति एलएनआईपीई प्रो. दिलीप कुमार डुरैहा , कुलसचिव विवेक पांडे ने बताया कि यह प्रतियोगिता नॉक ऑउट आधार पर होगा। प्रतियोगिता के मैच सिंथेटिक कोर्टस पर खेला जाएगा। इसी के साथ जरूरत पडने पर जीसीटीए के दो सिंथेटिक कोर्टस पर भी होंगे। प्रतियोगिता में पिछले वर्ष की टॉप चार टीमें गुजरात,मुंबई, डीएविवि इंदौर और बरकतउल्लहाह विवि सीधे टॉप आठ में मैच दिनांक से १७ दिसंबर से खेलेंगी। प्रतियोगिता में आब्जरवर के रूप में आरडी विवि जबलपुर के प्रो. आरके यादव होंगे। प्रतियोगिता की सभी टीमों के ठहरने की व्यवस्था संस्थान के नवनिर्मित छात्रावास में की गई है। टीमों के प्रबंधक और प्रशिक्षकों एवं मैच ऑफीसियल्स के ठहरने की व्यवस्था संस्थान के इंटरनेशनल गेस्ट हाउस में की गई है। पत्रकार वार्ता में संयोजक बिलफ्रेड बाज , आयोजन सचिव मदन सिंह राठौर मीडिया प्रभारी एम अली भी मौजूद थे। 

Share This News :