Home > अपना शहर ,
मेयर इन काउंसिल की बैठक में लिए गए अनेक निर्णय

ग्वालियर । मेयर-इन-काउंसिल की बैठक मंगलवार को महापौर विवेक नारायण शेजवलकर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शहर विकास के विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा कर स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में निगमायुक्त विनोद शर्मा, मेयर-इन-काउंसिल के सदस्य सतीश बोहरे, धर्मेन्द्र राणा, केशव सिंह, श्रीमती नीलिमा शिन्दे, श्रीमती मीना जाटव, खेमचंद गुरवानी, अपर आयुक्त रिंकेश वैश्य, अपर आयुक्त आर के श्रीवास्तव, अपर आयुक्त वित्त देवेन्द्र पालिया, उपायुक्त के के गौर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बालभवन में आयेाजित बैठक में वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिये सम्पत्तिकर की दरें, वार्षिक भाड़ा मूल्यांकन की दरें, परिक्षेत्र एवं अन्य उपकरों के अवधारण के सम्बन्ध में निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत प्रतिवेदन स्वीकृत किया गया। इसके साथ ही महापौर श्री शेजवलकर ने निर्देश दिए कि शहर में सभी सम्पत्तियों से समेकित कर आवश्यक रुप से वसूल किया जाए, इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जाए। निगमायुक्त श्री शर्मा ने निर्देश दिए कि तीनों अपर आयुक्त डोर टू डोर समेकित कर वसूली के लिए कार्ययोजना बनाएं तथा आउटडोर से समेकित कर वसूली के लिए टेन्डर प्रक्रिया बनाकर जारी करें।
बैठक में निगम वाहनों के लिये वर्तमान में पेट्रोल प्रदायकर्ता फर्म मैसर्स डीलक्स मोटर्स, सनातनधर्म मन्दिर रोड से पूर्व स्वीकृत निविदा दर पर पेट्रोल क्रय करने की स्वीकृति प्रदान करते हुए शीघ्र ही पेट्रोल वाहनों को हटाने के निर्देश दिए गए। वहीं ग्वालियर पूर्व विधानसभा अन्तर्गत अविकसित 71 पार्कों में उद्यानिकी विकास एवं संधारण कार्य ठेके पर देने हेतु एकल निविदाकार मैसर्स एनवायरोटेक की प्राप्त दर उद्यानिकी विकास कार्य की एस.ओ.आर. से 2 प्रतिशत कम रुपये 1,98,30,680/- एवं 03 वर्षीय उद्यानिकी संधारण कार्य की एक मुश्त राशि रु. 3,46,16,555/- सहित कुल राशि रुपये 5,44,47,235/- के व्यय की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही तीनों विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नालों के पानी का रीयूज करने के लिए पानी को ट्रीट कर पार्क में उपयोग किया जाए।
बैठक में चिड़ियाघर में बच्चों के लिये ध्वनि तथा प्रदूषण रहित बैटरी चलित बाल रेल, वाटर बोट तथा मिक्की माउस का संचालन 5 वर्ष के लिये ठेके पर दिये जाने हेतु ठेकेदार श्री भीकम सिंह खटीक निवासी शिन्दे की छावनी की अधिकतम आॅफर राशि रुपये 3,30,000/- प्रतिवर्ष के मान से आगामी वर्षों में 10 प्रतिशत की वृद्धि प्रागामी योग पर करते हुए (जैसे-प्रथम वर्ष 3,30,000/-, द्वितीय वर्ष 3,63,000/-, तृतीय वर्ष 3,99,300/-, चतुर्थ वर्ष 4,39,230/- एवं पंचम वर्ष 4,83,153/- प्रतिवर्ष) स्वीकृति प्रदान की गई। ग्वालियर शहर में आने वाले राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटकों की सुविधा हेतु तीन स्थानों (1. नगर निगम, औषधालय, लश्कर 2. फूलबाग, 3. उरवाई गेट, लोक निर्माण विभाग का कैम्पस) पर स्मार्ट सिटी डवलपमेन्ट काॅर्पोरेशन लिमिटेड अन्तर्गत टूरिस्ट फेसिटिलेशन सेन्टर बनाये जाने/संचालन की स्वीकृति आवश्यक शर्तों के साथ देने का निर्णय लिया गया।
प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकारण द्वारा परीक्षण उपरान्त चयनित 1164 हितग्राहियों की सूची अनुमोदन उपरान्त राज्य शासन को प्रेषित करने की स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत ग्वालियर विकास प्राधिकारण द्वारा ग्राम जड़ेरुआ कलां के सर्वे क्रमांक 322, 323, 324, 325 एवं 326 कुल रकवा 9.82 हेक्टेयर की भूमि पर प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत ई.डब्ल्यू.एस., एल.आई.जी. एवं एम.आई.जी के 1680 फ्लेट्स के निर्माण हेतु डी.पी.आर. राशि रुपये 288.65 करोड़ के अनुमोदन उपरान्त राज्य शासन की ओर भेजे जाने की स्वीकृति प्रदान की गई।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के लिये जारी की गई मार्गदर्शिका की कण्डिका क्रमांक 1.3 (परिशिष्ट-1ः01 पृष्ठ) के अनुसार वर्तमान में नगर पालिक निगम ग्वालियर के अन्तर्गत जिन व्यावसायिक क्षेत्रों में जहाँ प्रतिदिन सफाई होती है और झाडू लगती है (रात्रि सफाई सहित) उन क्षेत्रों को मेयर-इन-काउंसिल से अधिसूचित कराये जाने वाले प्रस्ताव को स्वीकृत किया गया। बारादरी चैराहे से एम.एच. चैराहा तक सड़क चैड़ीकरण (डामरीकरण), सी.सी. ड्रेन व डिवाइडर निर्माण कार्य के लिये संकल्प क्रमांक 108 दिनांक 19.05.2015 द्वारा राशि रुपये 1,67,70,250/- की स्वीकृति प्रदान की गई थी। चूंकि उक्त स्थल पर डिवाइडर, नाली तथा नाला पटाव आदि अतिरिक्त कार्य भी कराये जाने के कारण नवीन अनुमापन राशि रुपये 2,16,00,000/- का तैयार किया जाकर राशि रुपये 48,29,750/- की अतिरिक्त स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में अब्दुल हमीद कादरी शहर काजी को लीज आवंटित भूमि का नवीनीकरण के संबंध में प्राप्त प्रतिवेदन को निगम परिषद में भेजने की स्वीकृति प्रदान की गईं। वहीं जैन समाज थाटीपुर द्वारा गोविन्दपुरी चैराहा पर कीर्ति स्तम्भ स्थापित किए जाने के संबंध में प्राप्त प्रतिवेदन को स्वीकृती प्रदान की गईं।

Share This News :