Home > अपना शहर ,
निगम ने की अवैध होर्डिंगों के खिलाफ कार्यवाही

ग्वालियर । माननीय उच्च न्यायालय के निर्देश पर नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर अवैध होर्डिंगों के खिलाफ कार्यवाही की गई।
मदाखलत अधिकारी केशव सिंह चौहान एवं भवन अधिकारी महेन्द्र अग्रवाल के निर्देशन में की गई अवैध होर्डिंग के खिलाफ कार्यवाही में निगम के मदाखलत अमले द्वारा पुरानी छावनी, सिटी सेंटर एजी आॅफिस पुल के पास आदि स्थानों से लगभग 20 होर्डिंगों के खिलाफ कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान श्री मदन पालिया सहित मदाखलत गैंग उपस्थित रही।

Share This News :