Homeखेल ,खास खबरे,
विराट कोहली पर भाजपा विधायक के ये विवादित बोल

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी अब भाजपा की पोलीटिक्स का हिस्सा बन गये है। गुना से एक भाजपा विधायक को विराट कोहली गैर राष्ट्रभक्त लगते है।
ये भाजपा विधायक है गुना से पन्नालाल शाक्य। पन्नालाल के मुताबिक विराट गैर राष्ट्रभक्त है इसलिए उन्होंने विदेश में जाकर चोरी चिपके शादी की है। शाक्य आगे बोलते है कि विराट को पूरे देश में शादी के लिए कोई जगह नहीं मिली, ऐसा क्रिकेटर भारतीय युवाओं का आदर्श नहीं हो सकता। यहां बता दें कि विराट-अनुष्का की शादी इटली के टस्कनी के 800 साल पुराने एक गांव में हुई है, जो अब रिसोर्ट बना गया है।

Share This News :