Home > अपना शहर ,
भजन ही मन की शांति देता है : अनूप जलोटा

ग्वालियर। प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा का कहना है कि भजन भी इस नटवर संसार में भगवत प्राप्ति का सबसे बड़ा माध्यम हैं। भजन में ही मनुष्य को आत्म शांति मिलती है और उसका मन भगवत प्रेम में डूब कर आत्म शांति प्राप्त करता हैं।पत्रकारों से चर्चा करते हुए 

 à¤ªà¥à¤°à¤–्यात भजन गायक अनूप जलोटा ने कहा कि व्यक्ति कितना भी व्यस्त हो, परेशान हो, या इस संसार रूपी भवसागर में भटक रहा हो, लेकिन उसे भजन ही मन की शांति देता है। भजन से व्यक्ति जहां स्वयं अपने आपको ईश्वर के निकट पाता हैं, वहीं वह सांसारिक बाधाओं से भी मुक्ति पा लेता हैं।
जलोटा ने कहा कि पाश्चात्य फिल्मी धुनों की अपेक्षा व्यक्ति की सुबह की शुरूआत भजनों से हो, तो क्या कहने। आप इसका स्वयं अनुभव कीजिये। मैं तो रोज ही भगवत सेवा में तल्लीन रहता हूं। जलोटा आज ग्वालियर में तानसेन संगीत समारोह के तहत गमक कार्यक्रम में शिरकत करने ग्वालियर आये है।

Share This News :