Home > मनोरंजन ,
भंगी कहने पर बुरे फंसे सलमान-शिल्पा, नाराज समाज ने दर्ज कराया केस

बॉलीवुड स्टार सलमान खान और शिल्पा शेट्टी एक कानूनी पचड़े में फंस गए हैं. नेशनल टीवी पर 'भंगी' कमेंट करने की वजह से इन दोनों एक्टर्स के खिलाफ वाल्मीकि समाज ने केस दर्ज कराया है. मामले में नेशनल कमीशन फॉर शेड्यूल ट्राइब ने नोटिस जारी कर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और दिल्ली-मुंबई के पुलिस कमिश्नर्स से 7 दिन में जवाब मांगा है.

वाल्मीकि समाज का कहना है कि पब्लिकली 'भंगी' शब्द का इस्तेमाल करने से हमारे समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है. इस बात से गुस्साए वाल्मीकि समाज ने केस दर्ज कराकर सख्त कार्रवाई की मांग की है.दरअसल, सलमान खान ने अपनी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के प्रमोशन के दौरान अपने डांस स्टाइल को भंगी करार दिया था. एक्टर का यह पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसकी वजह से वह मुसीबत में फंस गए.

Share This News :