Homeखास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
सर्पदंश पीड़ित परिवार को दी 4 लाख की मदद

दतिया । मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने सर्पदंश पीड़ित परिवार को 4 लाख रूपये की सहायता राशि वितरित की। ज्ञातव्य है कि विगत दिनों ग्राम बहादुरपुर निवासी श्रीमती मिथलेश कुशवाहा को सांप ने डस लिया था जिससे उसकी मृत्यु हो गई थी। 
जनसंपर्क मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र को इस बात का पता चला तो उन्होंने आर्थिक मदद का प्रकरण तैयार कराया। उन्होंने मिथलेश के पति पंजाब को 4 लाख की सहायता राशि का स्वीकृति पत्र प्रदान किया। पंजाब कुशवाहा को दिवंगत पत्नि तो नही मिल सकती, क्योंकि शासन की आर्थिक मद्द से अपने परिवार के भरण पोषण में निश्चित ही सहारा मिलेगा। पीडित परिवार को मदद दिलाने में समाजसेवी राजू त्यागी ने विशेष मदद की।

Share This News :