Home > अपना शहर ,
अरे ए जागेश रेल की पटरी पर क्या कर रहे हैं

नगर निगम का पूरा इलाका ओडीएफ हो चुका है .मगर लोगों की खुले में सोंच जाने की प्रबृति नहीं बदली है . लोग खुले में सोंच न जाएँ ,इसके लिए निगम ने जनजागरण अभियान चला रखा है .इसके बाबजूद लोग लोटा लेकर रेल की पटरी पर सोंच के लिए जा रहे हैं .इसलिए नगर निगम आयुक्त विनोद शर्मा ने रात में निगम अफसरों की रात में रेल पटरी के आस -पास ड्यूटी लगा दी है और सहायक आयुक्त जागेश श्रीवास्तब अपनी टीम के साथ रात में टोर्च लेकर खुले में सोंच करने बालों को ढूंढ़ते नजर आए .एक पकड़ में आया तो उसका लोटा छीन लिया .पटरी के आसपास रहने बालों देखा की कुछ लोग टोर्च के उजाले में कुछ ढूंढ रहे हैं , तब कुछ लोगों ने अनहोनी होने जैसा समझ दौड़ लगा दी और पूंछा क्या हो गया है, .श्रीवास्तब ने पूंछा तुम भी लोटा लाय हो ,अच्छा हम समझ गए आप लोग लोटा बालों को ढूंढ रहे हैं .हहहहह .

Share This News :