Home > अपना शहर ,
फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 17 दमकलों ने पाया काबू

मुरैना। à¤‡à¤‚डस्ट्रियल एरिया बानमोर में संचालित बालाजी पॉली फैक्ट्री में गुरुवार-शुक्रवार की देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। जिस दौरान आग लगी, उस समय फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे। आग बुझाने में एक घंटे तक 17 दमकलें लगी रहीं, तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया जा सका।

फैक्ट्री प्रबंधक संजय अग्रवाल के अनुसार फैक्ट्री में प्लास्टिक के दाने बनाने का काम होता है। शुक्रवार की रात करीब ढाई बजे फैक्ट्री चालू थी तभी अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग की सूचना फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों ने फोन पर दी।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को फोन किया गया। फोन के करीब एक घंटे बाद बानमोर, जौरा, मालनपुर, मुरैना तथा ग्वालियर से करीब 17 फायर ब्रिगेड पहुंचीं। करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेडों ने आग पर काबू पाया। इस आगजनी में फैक्ट्री के श्रमिक बाल-बाल बच गए। तीन साल पहले ही फैक्ट्री शुरू की गई थी। 

दीवार तोड़कर बुझानी पड़ी आग

फैक्ट्री के अंदर जाने का रास्ता कम चौड़ा था, जिसके कारण फायर ब्रिगेड फैक्ट्री के अंदर नहीं जा पा रही थीं। इसलिए फैक्ट्री के बगल की दीवार को तोड़ना पड़ा। इस कारण भी आग बुझाने में काफी समय लगा और नुकसान भी ज्यादा हुआ।

Share This News :