Home > अपना शहर ,
एकात्म यात्रा के प्रवेश मार्ग का लिया जायजा

ग्वालियर । ग्वालियर एकात्म यात्रा आदि गुरु शंकराचार्य के विचारों को जन जन के बीच प्रतिपादित करने के उद्देश्य को लेकर निकाली जा रही एकात्म यात्रा का ग्वालियर जिले में प्रवेश 10 जनवरी 2018 को पुरानी छावनी सटा चैराहे से होगा, जो की चार शहर का नाका होते हुए हजीरा चैराहे से किला गेट सेवानगर होते हुए फूलबाग पहुंचेगी।
यात्रा का प्रवेश मार्ग में भव्य स्वागत हो सके इसकी व्यवस्था को लेकर आज यात्रा मार्गों का भ्रमण व व्यवस्था का जायजा यात्रा प्रभारी राजेश सोलंकी, साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मधुसूदन भदौेरिया, जिला महामंत्री कमल माखीजानी, शरद गौतम, महेश उमरिया, जन अभियान परिषद के सम्भागीय प्रभारी सुशील बरूआ, जनअभियान परिषद के जिला संयोजक मुनेन्द्र शेजवार, अशोक यादव आदि लोगों ने लिया।

Share This News :