Home > अपना शहर ,
विधानसभा क्षेत्र ग्वालियर ग्रामीण में 255 लाख रूपए के कार्यों का भूमि पूजन व लोकार्पण

ग्वालियर ग्रामीण क्षेत्र के विधायक श्री भारत सिंह कुशवाह द्वारा 6 ग्रामों में 2 करोड़ 55 लाख रूपए की लागत के विकास कार्यों का भूमि पूजन व लोकार्पण किया गया।

      विधायक श्री भारत सिंह कुशवाह द्वारा भूमि पूजन व लोकार्पण के दौरान ग्राम सोनी में 3 लाख रूपए की सीमेंट कंक्रीट रोड़, ग्राम सियावरी में 10 लाख रूपए की लागत से श्मशानघाट एवं वाउण्ड्रीवॉल का लोकार्पण, ग्राम पंचायत सूपाट और खेड़ा में 2.32 लाख रूपए की लागत की सीसी रोड़, खुरैरी, जिगनिया रोड़ से सियावरी बाया भेलाखुर्द रोड़ के 235 लाख रूपए की लागत से डाम्बरीकरण तथा ग्राम रतवाई में 2.32 लाख रूपए की से सीसी रोड़ का भूमि पूजन किया गया।

      इस अवसर पर जनपद पंचायत मुरार की अध्यक्ष श्रीमती कमला बाबू सिंह गुर्जर, श्रीमती मंजू धर्मेंद्र बघेल सहित बड़ी संख्या में ग्राम पंचायतों के सरपंच व ग्रामीण जन उपस्थित थे।

 

Share This News :