Home > अपना शहर ,
उच्च शिक्षा मंत्री श्री पवैया का भ्रमण कार्यक्रम

प्रदेश के उच्च शिक्षा, लोक शिक्षा प्रबंधन एवं जन शिकायत निवारण मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया चार दिवसीय प्रवास पर 28 अक्टूबर को प्रात: 5.50 बजे श्रीधाम एक्सप्रेस द्वारा भोपाल से ग्वालियर पधारेंगे।

      उच्च शिक्षा मंत्री श्री पवैया 28 अक्टूबर को प्रात: 10.30 बजे सामुदायिक भवन एमएलबी कॉलेज ग्वालियर में स्वच्छताकर्मी सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इसके साथ ही प्रात: 11.30 बजे आयुर्वेदिक अनुसंधान संस्थान आमखो में भगवान श्री धनवंतरी जयंती महोत्सव में शामिल होंगे। श्री पवैया सायं 5 बजे प्रसूतिगृह बिरलानगर में न्यू बोर्न बेबी केयर यूनिट का लोकार्पण करेंगे।

श्री पवैया 29 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे अपने निवास सेवा पथ 44-ए झाँसी रोड़ पर हितग्राहियों को स्वेच्छानुदान चैक का वितरण करेंगे। दोपहर 3.30 बजे सड़क मार्ग से चीनौर रवाना होंगे तथा अपरान्ह 4.30 बजे नवीन शासकीय डिग्री कॉलेज संबंधी निरीक्षण करेंगे। मंत्री श्री पवैया सायं 5.30 बजे ग्वालियर आयेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री 30 एवं 31 अक्टूबर को भी ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे।

Share This News :