Home > मनोरंजन ,
अर्शी खान की खुली किस्मत, जल्द करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू

मुंबईः भले ही अर्शी खान ‘बिग बॉस’ से बाहर आ गई हैं, लेकिन अभी भी उनके नाम की चर्चा कम नहीं हुई है। अर्शी ने अपनी अदाओं और बिंदास अंदाज से शो के जरिये काफी लोकप्रियता हासिल की। कभी शिल्पा तो कभी हितेन के कारण उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी। उनके बारे में अब खबर आ रही है कि वे जल्द ही बॉलीवुड में अपना करियर शुरू कर सकती हैं। अर्शी खान के मैनेजर और पब्लिसिस्ट फ्लिन रेमेडियोज का कहना है कि अर्शी 2017 में इंटरनेट पर सर्च की गई हस्तियों में से एक हैं। यही नहीं फ्लिन ने खुलासा किया है कि अर्शी खान ने बॉलीवुड फिल्म साइन की है। 

 

हालांकि उन्होंने फिल्म के बारे में कोई भी डिटेल्स देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि बिग बॉस फिनाले के बाद ही फिल्म जुड़े डिटेल्स जारी किए जाएंगे।

 

बता दें कि अर्शी 2017 में भारत में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली हस्तियों में सनी लियोनी के बाद दूसरे नंबर पर रही हैं। अर्शी को इस घर में काफी पसंद किया गया था। वह पहले शिल्‍पा शिंदे की काफी अच्‍छी दोस्‍त बनी नजर आईं और बाद में शिल्‍पा से उन्‍हें झगड़ते हुए भी खूब देखा गया।

 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस के घर में नाइटी पहनकर अपनी अदाओं से लुभाने वाली मॉडल अर्शी खान जल्द ही बॉलीवुड में अपना करियर शुरू कर सकती हैं।

Share This News :