Home > अपना शहर ,
रामकृष्ण आश्रम द्वारा संचालित रोशनी भवन का उदघाटन सम्पन्न

ग्वालियर में संचालित रामकृष्ण आश्रम के रोशनी भवन के प्रथम तल का उदघाटन समारोह परम पूज्यनीय स्वामी सुवीरानंद महाराज, सह महासचिव रामकृष्ण मठ व मिशन बेलुर मठ के कार्यक्रम में विशेष अतिथि संभाग आयुक्त ग्वालियर संभाग श्री शिवनारायण रूपला एवं श्रीमती बीनू सेन अध्यक्ष रामकृष्ण आश्रम, पूज्य स्वामी रामेन्द्रानंदजी सचिव रामकृष्ण मिश्र आश्रम, स्वामी योगेश्वरानंदजी रामकृष्ण मिशन आश्रम भोपाल तेजोमयानंदजी स्वामी सुप्रदिप्तानन्दजी, डॉ. डी के चक्रबोर्ती, डॉ. ए एस तिवारी, डॉ. भा शुक्ला एवं अन्य सदस्यगण की उपस्थिति में हुआ।

      कार्यक्रम में संभाग आयुक्त श्री एस एन रूपला ने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि ग्वालियर में रामकृष्ण मिशन जैसी संस्था स्थापित है, जो मानव सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। इनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जितनी प्रसन्नता की जाए, उतनी कम है।

कार्यक्रम के प्रारंभ में नवनिर्मित भवन का फीता काटकर दीप प्रज्ज्वलन किया गया। स्वामी रामेन्द्रानंदजी महाराज ने सभी अतिथियों का स्वागत कर आर्शीवचन दिए। उन्होंने कहा कि रोशनी भवन के निर्माण में बहुत लोगों ने अपना योगदान दिया है एवं इंग्लैण्ड से आईं श्रीमती पेनी ओसलीवन व उनके परिवार के सदस्यों का योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि आज का दिन बहुत ही शुभ है, क्योंकि रामकृष्ण आश्रम का अब रामकृष्ण मिशन में संविलियन हो गया है।

कार्यक्रम में रोशनी संस्था की निर्देशिका श्रीमती मंजुला पाटनकर ने रोशनी संस्था के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। स्वामी विवेकानंद जी से जुड़े हुए कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में परम पूज्यनीय स्वामी सुवीरानंदजी महाराज ने जानकारी दी और मूर्ति पूजा की जगह मानव सेवा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसा ही कार्य रोशनी संस्था द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर रोशनी संस्था के नन्हे-मुन्हे छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। डॉ. भातेन्दु शुक्ल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Share This News :