Home > अपना शहर ,
सेंट्रल एक्साइज और सर्विस टैक्स का कार्यालय अब मेला परिसर से संचालित होगा आयुक्त कस्टम सेंट्रल एक्साइज श्री अनिल कुमार ने किया कार्यालय का उदघाटन

सहायक आयुक्त कस्टम सेंट्रल एक्साइज और सर्विस टैक्स का नया कार्यालय अब ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में संचालित होगा। आयुक्त कस्टम सेंट्रल एक्साइज श्री अनिल कुमार (आईआरएस) ने गुरूवार को इस कार्यालय का उदघाटन किया। यह कार्यालय मेला प्राधिकरण के प्रशासनिक भवन के प्रथम तल पर स्थापित किया गया है।

      कार्यालय के उदघाटन अवसर पर सहायक आयुक्त श्री जी एस धीमन, ग्वालियर सेंट्रल एक्साइज के सहायक आयुक्त श्री जी के दीक्षित, श्री सी डी परचूरे एवं मेला प्राधिकरण के सचिव श्री शैलेन्द्र मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Share This News :