Home > मनोरंजन ,
रहमान पर भी 'दावा' कर चुका है ऐश्वर्या को मां बताने वाला शख्स

ऐश्वर्या राय बच्चन मेरी मां है, इस बात का दावा आंध्रप्रदेश के रहने वाले 29 साल के संगीथ कुमार कर रहे हैं. इस पूरे ड्रामे में अब तक बच्‍चन परिवार की ओर से कोई रिएक्‍शन नहीं आया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक विशाखापत्तनम पुलिस स्‍टेशन ने कहा कि अगर ऐश्‍वर्या इस मामले में कोई शिकायत कराती हैं तो वो इस पर एक्‍शन लेंगे.ऐश्‍वर्या की अोर से शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस इस बात की जांच करेगी कि दावा करने वाले संगीथ कहीं किसी मानसिक बीमारी से ग्रस्‍त तो नहीं हैं? बता दें कि संगीथ पहले भी ऐसे दावे कर चुके हैं.रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ दिनों पहले इस शख्‍स ने खुद को दिग्गज संगीतकार एआर रहमान का शिष्‍य भी बताया था. हालांकि तब ये मामला ज्यादा चर्चाओं में नहीं आया.जानकारी के मुताबिक़ संगीथ असल में आंध्र प्रदेश स्‍टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरशन में काम करने वाले एक बस कंडेक्‍टर का बेटा है. संगीथ के मुताबिक वो विशाखापट्टनम के चोरवड़म जिले में पले-बढ़े हैं. इस पूरे मामले पर चोरवड़म सर्कल के पुलिस इंस्‍पेक्‍टर एम श्रीनिवास ने मीडिया को बताया कि हम संगीथ के दावे पर एक्‍शन जरूर लेंगे अगर शिकायत दर्ज होगी.इन दिनों संगीथ अपने फोन में ऐश्वर्या की फोटो लेकर घूम रहे हैं. उन्होंने कहा था कि ऐश्‍वर्या ने  1988 में ऐश्‍वर्या राय ने आईवीएफ के जरिए लंदन में उन्‍हें जन्‍म दिया था. जनम से ही परिवार वालों की वजह से वो अपनी मां के साथ नहीं रह सके. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि 1988 में ऐश्‍वर्या की  उम्र महज 14 साल थी.

Share This News :