Home > अपना शहर ,
धर्मगुरूओं की मौजूदगी में उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान

धर्मगुरूओं की मौजूदगी में उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के मकसद से आज धर्मगुरूओं की मौजूदगी में उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। मालूम हो भारत सरकार द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम ग्वालियर सहित प्रदेश के आधा दर्जन जिलों में संचालित है। ग्वालियर जिले में यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण व महिला एवं बाल विकास विभाग, संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष और धरती ग्रामोत्थान संस्था द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया जा रहा है।

      यहां तानसेन रेसीडेंसी में आयोजित हुई उन्मुखीकरण कार्यशाला में संत कृपाल सिंह जी महाराज, शहरकाजी अब्दुल हमीद कादिरी, ब्रम्हकुमारी आश्रम से चेतना दीदी तथा निरंकारी आश्रम, बौद्ध धर्म तथा अन्य धर्मों के गुरूओं ने भाग लिया। साथ ही  संयुक्त संचालक महिला संसाधन केन्द्र श्री सुरेश सिंह तोमर तथा धरती संस्था के श्री देवेन्द्र सिंह भदौरिया सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी और विभागीय अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। उन्मुखीकरण कार्यशाला में विभिन्न समुदायों मसलन गुर्जर, जाटव, राठौर, ब्राम्हण, बाल्मीकी, सिंधी, चौरसिया, कुशवाह, अग्रवाल, श्रीवास्तव आदि समाज के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

      इस अवसर पर संत कृपाल सिंह जी ने कहा कि अगर हमारी पीढ़ी संस्कारवान होगी तो महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम स्वत: ही आगे बढ़ेगा। इसलिये हमें बच्चों को अच्छे संस्कार देने की जरूरत है। शहरकाजी श्री अब्दुल हमीद कादिरी ने भी कहा कि जब बेटी पैदा होती है तो अल्लाह भी पिता की मदद करते हैं। बौद्ध गुरू ने कहा कि हमारा संविधान भी कहता है कि स्त्री-पुरूष में कोई भेद नहीं है।

Share This News :