Home > अपना शहर ,
श्री धर्मेन्द्र सिंह कुषवाह लोक लेखा समिति के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

लोक लेखा समिति के अध्यक्ष का निर्वाचन आज दिनांक 27 अक्टूबर 2016 को दोपहर 3 बजे जलविहार स्थित एमआईसी सभागार में सभापति श्री राकेश माहौर की अध्यक्षता में आयोजित किए गए। निर्वाचन में समिति सदस्य श्री धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
उल्लेखनीय है कि लेखा समिति का गठन पूर्व में हो चुका है, समिति के अध्यक्ष के निर्वाचन हेतु समिति का प्रथम सम्मेलन आज आयोजित किया गया, जिसमें दोपहर 3 बजे से 3.15 बजे तक नामांकन प्रस्तुत किए गए। जिसमें समिति सदस्य श्री धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह द्वारा नामांकन प्रस्तुत किया गया। जिसमें प्रस्तावक श्रीमती सपना नरवरिया एवं समर्थक श्रीमती अनीता शर्मा रहीं इसके पश्चात दोपहर 3.15 बजे से 3.30 बजे तक नामांकन पत्र की सूक्ष्म जांच की गई तथा दोपहर 3.30 बजे से 3.40 बजे तक तक नामांकन वापसी का समय रहा। इसके उपरांत दोपहर 3.40 बजे सभापति श्री राकेश माहौर द्वारा श्री धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
निर्वाचन की घोषणा उपरांत महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर, सभापति श्री राकेश माहौर, एमआईसी सदस्य श्री धर्मेन्द्र राणा, पार्षद श्री दिनेश दीक्षित, समिति सदस्य श्री बृजेश गुप्ता, श्रीमती सीमा धर्मवाीर राठौर, श्रीमती सपना नरवरिया, श्रीमती अनीता राजेन्द्र शर्मा, श्रीमती अनुसुइया सिंह द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री कुशवाह का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया।

  

Share This News :