Home > मनोरंजन ,
करणी सेना की धमकी- अब तक भंसाली जेल से बाहर कैसे? बीजेपी को सिखाएंगे सबक

संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्ष‍ित फिल्म पद्मावती पर सेंसर बोर्ड और निर्माताओं के बीच कथ‍ि‍त समझौते की खबरों के बाद करणी सेना ने देशभर में फिल्म रिलीज के खि‍लाफ आंदोलन और बीजेपी को सबक सिखाने की धमकी दी है. शुक्रवार को सेंसर बोर्ड पर आरोप लगाते हुए सेना ने कहा, सेंसर चीफ प्रसून जोशी को हटा देना चाहिए.  पूरी फिल्म पर सवाल उठाते हुए पूछा कि अब तक फिल्म बनाने वाले संजय लीला भंसाली जेल से बाहर कैसे हैं.करणी सेना के नेता सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने जौहर प्रथा के उल्लेख पर नाराजगी जताई. कहा, जौहर इसलिए किया गया था क्योंकि माता पद्मिनी नहीं चा‍हती थीं कि खि‍लजी उनके मृत शरीर को भी हाथ लगा सके. अगर जान देनी होती तो वो जहर पीकर भी दे सकती थीं. उनका ये बल‍िदान महान था.

पद्मावती की फंडिंग पर सवाल उठाते हुए करणी सेना ने कहा, फिल्म उस दौरान बनी जब देशभर में नोटबंदी लागू की गई थी. करणी हमारे पास नोटबंदी के दौर में 4 हजार रुपये भी नहीं थे और इनको फिल्म के लिए कहां से करोड़ों की फंडिंग मिल गई. सरकार इसकी भी जांच कराए.

Share This News :